आश्रम मोड़ पर एक शराबी ने काटा जमकर बवाल:
1 min read
आसनसोल :गुरुवार को आसनसोल के आश्रम मोड़ इलाके में स्थित एक फर्नीचर दुकान में एक शराबी ने शराब के नशे में जमकर बवाल काटा । इस नशे में धुत शराबी ने इस दुकान में तोड़ फोड़ की । तसवुर नामक इस दुकानदार ने जब इसका विरोध किया तो शराबी ने उसपर हमला कर दिया । शराबी ने इसके बाद सड़क पर आकर भी हंगामा मचाना शुरू कर दिया जिससे आम लोगों को भरी परेशानी हुई । मामले को देखते हुए जब सिविक वालेंटियर तथा पुलिस अधिकारी शराबी को काबू करने गए तो शराबी ने इनपर भी हमला कर दिया। आखिरकार घंटों की मशक्कत के बाद सिविक वालेंटियर तथा स्थानीय लोगों की मदद से उसपर काबू पाया जा सका। मौके पर पुलिस ने शराबी को अपनी हिरासत में ले लिया और उसे लेकर थाने ले गई । घटना से इलाके में कुछ समय के लिए तनाव पसर गया।












