सागरदिघि में वाम कांग्रेस की जीत पर आसनसोल में माकपा कांग्रेस ने मनाई खुशी:
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सागरदिघी में हुए उपचुनाव में आज वाम फ्रंट समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी वायरन विश्वास की जीत की खुशी में आज आसनसोल के रेलपार इलाके के आरसीएच अस्पताल से लेकर ओके रोड ऑटो स्टैंड तक एक रैली निकाली गई। इस मौके पर कांग्रेस तथा माकपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी और मुंह मीठा किया । इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने कहा कि जो अभी तक यह सोचा करते थे कि टीएमसी को हराना असंभव है आज के नतीजे उनके लिए है। उन्होंने कहा कि जब अल्पसंख्यक समुदाय किसी पार्टी को समर्थन करते हैं तो राजनीति में उनको फायदा मिलता है। वाम फ्रंट को अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का समर्थन प्राप्त था इसलिए वह 34 सालों तक शासन में रहे । आज वह समर्थन वाम कांग्रेस के साथ है। वहीं एक और कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा ने कहा कि सागरदिघी के नतीजों ने ममता बैनर्जी के सामने एक सवाल उठाया है। यह सवाल है कि ममता बैनर्जी को यह साफ तौर पर बताना होगा कि वह क्या भाजपा आरएसएस के साथ हैं या अल्पसंख्यकों के साथ? एस एम मुस्तफा ने कहा कि जहां-जहां अल्पसंख्यकों मजदूरों के साथ अन्याय होगा उनको वंचित किया जाएगा सागर जी की जैसे नतीजे पूरे बंगाल में देखने को मिलेंगे












