श्याम मंदिर में होने वाले फागुन महोत्सव को लेकर निकली विशाल निशान यात्रा:
1 min read
आसनसोल :श्री श्याम मंदिर में आयोजित फागुन महोत्सव के अवसर पर आज ऊषाग्राम से एक विशाल निशान यात्रा निकली जिसमें सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु शामिल हुए इस बारे में जानकारी देते हुए आसनसोल के प्रख्यात उद्योगपति और समाज सेवी नरेश अग्रवाल ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी श्री श्याम मंदिर में फागुन महोत्सव का आयोजन किया जाने वाला है इसे लेकर आज एक विशाल निशान यात्रा निकली है जो ऊषाग्राम से होते हुए जीटी रोड एनएस रोड के रास्ते राहा लेन स्थित श्याम मंदिर में पहुंची। उन्होंने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि आज ही के दिन कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा मां गंगा की मूर्ति का अनावरण किया गया और बनारस की तर्ज पर गंगा आरती की शुरुआत हुई उन्होंने कहा कि आज ही के दिन इन दोनों शुभ कार्यों का होना एक बहुत अच्छा सहयोग है उन्होंने सभी को फागुन महोत्सव की शुभकामनाएं दी और कहा कि श्री श्याम मंदिर में जब फागुन महोत्सव मनाया जाएगा उसमें सभी आएं और बाबा का आशीर्वाद लें उन्होंने कहा कि आज जो निशान यात्रा निकली है वह श्याम मंदिर पहुंचेगी और वहां पर निशान बाबा को अर्पित किए जाएंगे ।













