त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा को मिली जीत की खुशी में आसनसोल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न:
1 min read
आसनसोल :आज नागालैंड त्रिपुरा तथा मेघालय के विधानसभा चुनावों के नतीजे आ गए । इनमे नागालैंड और त्रिपुरा में भाजपा को बहुमत मिल गया जबकि मेघालय में अभी भी पेंच फंसा हुआ है । नागालैंड तथा त्रिपुरा में भाजपा की जीत की खुशी में आज आसनसोल उत्तर विधानसभा भाजपा कार्यालय के सामने भाजपा जिला महासचिव और जिला प्रवक्ता बप्पा चैटर्जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इन्होंने एक दूसरे को गेरुआ अबीर से रंग दिया और जीत की खुशियों में नारे लगाए । इसके साथ ही आज मवेशी तस्करी आरोपी अनुब्रत मंडल को दिल्ली ले जाने की प्रबल होती संभावना की खबर से भी भाजपा नेता और कार्यकर्ता बेहद खुश दिखे । इस मौके पर भाजपा कर्मियों द्वारा अनुब्रत मंडल को गाय चोर करार देते हुए उनके खिलाफ नारे लगाए गए। इन्होंने विश्वास जताया कि जिस तरह से नागालैंड और त्रिपुरा में भाजपा को बहुमत हासिल हुआ है आने वाले समय में भी भाजपा का विजय रथ जारी रहेगा ।इस मौके पर प्रदेश कमेटी के सदस्य कृष्णेन्दु मुखर्जी जिला सचिव अभिजीत राय मीडिया इंचार्ज सौम्य दलुई स्वच्छ भारत अभियान के पश्चिम बर्दवान जिला इंचार्ज मधुसूदन दे भाजपा मंडल दो की महिला मोर्चा की अध्यक्षा सीमा सिन्हा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे ।













