6 नंबर बोरो से डॉक्टर देवाशीष सरकार बने बोरो चेयरमैन कहा विकास कार्यों में तेजी लाना उनकी पहली प्राथमिकता:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम में हुए बोरो चेयरमैन चुनाव में 6 नंबर बोरो से 84 नंबर वार्ड काउंसलर डॉ देवासीष सरकार निर्विरोध चुने गए इस मौके पर उनके समर्थकों में भारी खुशी देखी गई उनको फूलों का हार पहना कर और अबीर लगाकर समर्थकों ने अपनी खुशी का इजहार किया इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए डॉक्टर देवाशीष सरकार ने कहा उनको बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है और इसके लिए वह ममता बनर्जी अभिषेक बैनर्जी मलय घटक तथा विधान उपाध्याय को धन्यवाद देना चाहते हैं उन्होंने कहा कि उनका पूरा भरोसा है कि वह सभी के सहयोग से छह नंबर बोरो में विकास कार्यो में तेजी लाएंगे उन्होंने कहा कि उनका नाम प्रस्ताव होने के बाद समय तक इंतजार किया गया कोई दूसरा नाम से प्रस्तावित नहीं हुआ बोरो चेयरमैन के रूप में घोषित कर दिया गया उन्होंने इसके लिए सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके बोरों में 8 वार्ड हैं और उनको सभी का समर्थन प्राप्त हुआ












