बारातियों से भरी एक स्कार्पियो कल्ला में दुर्घटनाग्रस्त दो मरे:
1 min read
आसनसोल :धनबाद से पानागढ़ जा रहे बारातियों से भरी एक गाड़ी आसनसोल के राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर कल्ला मोड़ के निकट हादसे का शिकार हो गई दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई गाड़ी में 6 लोग सवार थे घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बारातियों से भरी एक गाड़ी धनबाद से पानागढ़ की तरफ जा रही थी जब अचानक तेज गति से आती एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि यह गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई गाड़ी में 6 व्यक्ति सवार थे जिनमें से 2 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई दुर्घटना में गाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचा मरने वालों की पहचान धनबाद निवासी अनिल पांडे और संतोष विश्वकर्मा के रूप में हुई












