shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

बोरो चेयरमैन चुनाव में टीएमसी पार्षदों के बहिष्कार के मुद्दे पर भाजपा नेता बप्पा चटर्जी ने दी तीखी प्रतिक्रिया:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम में 10 बोरो चेयरमैन पदों के लिए चुनाव हुए। रानीगंज के दो नंबर बोरो के लिए जब चुनाव की बारी आई तो वहां के चार पार्षदों ने मतदान की प्रक्रिया का बहिष्कार किया इनका आरोप था कि जिस व्यक्ति को बोरो चेयरमैन के रूप में मनोनीत किया गया है उसका कोई जनाधार नहीं है और जबरदस्ती उस व्यक्ति को रानीगंज के लोगों के ऊपर थोपा जा रहा है इसे लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं मिलनी शुरू हो गई हैं जिला भाजपा महासचिव और प्रवक्ता बप्पा चैटर्जी ने कहा कि अब तक जो बात विपक्षी दल आम आदमी कह रहे थे अब वही बात टीएमसी के नेता पार्षद भी कह रहे हैं उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से यह कहती आई है कि राज्य में टीएमसी के नेतृत्व में गणतंत्र नहीं है यहां पर चुनाव की प्रक्रिया चाहे वह कोई भी चुनाव हो एक मजाक बनकर रह जाती है और आज रानीगंज के 4 टीएमसी पार्षदों द्वारा बोरो चेयरमैन के लिए चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार करना उस बात की पुष्टि करता है उन्होंने कहा कि इससे अब साबित हो गया है कि टीएमसी बंगाल में कई गुटों में बंट चुकी है और आने वाला समय टीएमसी पार्टी के लिए काफी बुरा होने वाला है उन्होंने कहा कि टीएमसी की हमेशा कोशिश रहती है कि वह अवैध तरीकों से चुनाव जीते आसनसोल नगर निगम चुनाव में भी टीएमसी ने अवैध तरीके से हथकंडे अपनाते हुए चुनाव में जीत हासिल की थी बोरो चेयरमैन चुनाव में भी टीएमसी वही करना चाहती थी लेकिन रानीगंज से 4 टीएमसी पार्षदों को यह स्वीकार नहीं था और उन्होंने इसका बहिष्कार किया इससे साफ जाहिर होता है कि टीएमसी किस तरह से लोकतांत्रिक गतिविधियों की गला घोट कर हत्या करती है बाप्पा चटर्जी ने कहा कि भाजपा सभी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं और उनका पूरा भरोसा है कि बंगाल और आसनसोल की जनता सही समय पर उनको उचित जवाब देगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page