देंदुआ में मिनिबस हादसे में कई घायल:
1 min read
सालानपुर :सालानपुर थाना अंतर्गत देंदुआ ग्लास फैक्ट्री के सामने एक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए. आसनसोल मैथन मिनी बस सालानपुर की ओर जाने के क्रम में ग्लास फैक्ट्री के सामने तेज गति से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई मिनी बस के कैबिन में बैठे करीब सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । कुल करीब 20 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी सालानपुर थाने को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को मौके से निकाल कर जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन मिनी बस चालक फरार हो गया, जबकि बस के खलासी के घायल होने की खबर है ।













