बोरो चेयरमैन बनने के उपरांत राजेश तिवारी ने जताई खुशी कहा विकास कार्यों को आगे ले जाना उनकी पहली प्राथमिकता:
1 min read
आसनसोल :बोरो नंबर 4 से टीएमसी पार्षद राजेश तिवारी के चेयरमैन बनने से उनके समर्थकों में भारी खुशी देखी गई जैसे ही चुनाव प्रक्रिया संपन्न करके राजेश तिवारी बाहर निकले आसनसोल नगर निगम परिसर में उनके समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और उन्हें हरे रंग की अबीर से रंग दिया इस मौके पर उनके समर्थकों ने जमकर खुशियां मनाएं और ममता बनर्जी अभिषेक बैनर्जी मलय घटक और विधान उपाध्याय के नाम के नारे लगाए पत्रकारों से बात करते हुए राजेश तिवारी ने कहा कि यह उनके लिए बहुत खुशी की बात है कि उनको इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है इसके लिए उन्होंने टीएमसी के आला नेताओं को धन्यवाद दिया और अपने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया जिन्होंने पार्षद चुनाव से लेकर अब तक उनके लिए लोगों की सेवा करने के मकसद से मेहनत की है उन्होंने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता अपने बोरो में राज्य सरकार और आसनसोल नगर निगम की जितनी भी जनकल्याणकारी परियोजनाएं हैं उनका लाभ लोगों तक पहुंचाने की उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी उनका पूरा भरोसा है इस कार्य में उनको सभी का सहयोग मिलेगा












