आमरा सोबाई क्लब की तरफ से हुआ महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन:
1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल के इस्माइल
स्थित विद्यासागर मैदान में आमरा सवाई क्लब की ओर से एक दिवसीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।आसनसोल उत्तर के विधायक व मंत्री मलय घटक ने यहां प्रतियोगिता का उद्घाटन किया । इनके अलावा आसनसोल नगर निगम चेयरमैन अमर नाथ चटर्जी एम एमआईसी गुरदास चटर्जी मानस दास स्थानीय वार्ड संख्या 84 के पार्षद डॉ. देबाशीष सरकार उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ. देवाशीष सरकार की अहम भूमिका रही। इस प्रतियोगिता में आसनसोल और आसपास के क्षेत्रों की आठ महिला फुटबॉल टीमों ने भाग लिया । प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए सभी गणमान्य अतिथियों ने महिला फुटबॉल खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की और कहा कि जब से राज्य में ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाली है महिलाओं का हर क्षेत्र में विकास हो रहा है चाहे वह पढ़ाई हो या खेलकूद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए ही इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है ताकि क्षेत्र की योजनाओं को खेलकूद में अपनी प्रतिभा को तराशने का मौका मिले प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नियामतपुर किशोर संघ की टीम ने छातना की टीम पर 1-0 से जीत हासिल की। प्रतियोगिता के विजेता उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई किसके साथ हर मैच के में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया ।












