shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

फंड की किल्लत से जूझ रहे नगर निगम में जीतू सिंह ने गाड़ियों की संख्या कम करने का दिया सुझाव:

1 min read


आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 41 नंबर वार्ड के टीएमसी पार्षद रणवीर सिंह भरारा उर्फ जीतु सिंह लगातार नगर निगम में फंड की कमी के मुद्दे पर प्रकाश डालते रहे हैं इसी क्रम में उन्होंने एक वीडियो वार्ता के जरिए आसनसोल नगर निगम में फंड की कमी को कैसे पूरा किया जाए इसका एक निदान दिया है उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम में जो फंड आता है वह जनरल फंड से आता है जनरल फंड यानी टैक्स बिल्डिंग प्लान पास कराने की फीस होर्डिंग आदि से जो फीस वसूला जाता है उसे जनरल फंड कहते हैं और उसी से नगर निगम के विभिन्न खर्चे उठाए जाते हैं लेकिन बीते कुछ समय से जनरल फंड की वसूली में भारी कमी आई है इस कमी को पूरा करने के लिए आसनसोल नगर निगम में एक ही व्यक्ति है जो पूरी तरह से कोशिश कर रहा है वह है आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय लेकिन अभी भी फंड वसूली में वह तेजी नहीं आई है जो अपेक्षित है इस वजह से आसनसोल नगर निगम के विभिन्न भागों में जो नियमित कार्य किए जाने चाहिए वह नहीं हो रहे हैं उन्होंने अपने वार्ड का हवाला देते हुए कहा कि उनके वार्ड में ही ऐसे कई काम है जो जनरल फंड की कमी के कारण पड़े हैं इन बातों को लेकर भेजते हैं तो मेयर साहब उनको समझाते हैं कि फंड की कमी है लेकिन लोगों को परेशानी तो हो रही है इस परेशानी को दूर करने के लिए उन्होंने एक सुझाव दिया है उन्होंने कहा कि मेयर को 2 गाड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं लेकिन विधान उपाध्याय अपने ऊपर गाड़ियों का खर्च ना हो इसके लिए वह अपनी व्यक्तिगत गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं जिससे काफी पैसा बचता है उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम में सभी को मेयर विधान उपाध्याय के उदाहरण का अनुसरण करना चाहिए और जहां तक हो सके गाड़ियों की संख्या को कम किया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि अभी दर्जनों गाड़ियां आसनसोल नगर निगम में किराए पर चलती है जिससे लाखों रुपए का खर्च बैठता है उन्होंने कहा कि इन गाड़ियों को कम किया जाए और गाड़ियां ही रखी जाए और सभी अभियंता के लिए पुल कार की व्यवस्था की जाए उन्होंने कहा कि जब जनरल फंड की इतनी कमी है तो हर एक अभियंता को एक-एक गाड़ी देने का कोई तुक नहीं बनता उन्होंने कहा कि ऐसा करके जितने पैसे की बचत होगी उससे आम आदमी के विकास कार्यों को किया जा सकेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page