जॉर्ज एकेडमी की तरफ से किया गया आसनसोल की रुचिका को सम्मानित:
1 min read
आसनसोल :लोअर चेलिडांगा आसनसोल की रहने वाली रुचिका लकड़ा ने दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया।
वह वर्तमान में रांची के एक कॉलेज में पढ़ रही है। वह एनएसएस (नेशनल सर्विस स्कीम) दस्ते में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए झारखंड से चुनी गई दो लड़कियों में से एक हैं । रुचिका की इसी उपलब्धि के लिए उनको जॉर्ज एकेडमी के डायरेक्टर जॉर्ज ओस्टा के नेतृत्व में जॉर्ज एकेडमी द्वारा सम्मानित किया गया । आसनसोल नगर निगम के उप मेयर अभिजित घटक ने उनको सम्मानित किया । जॉर्ज ओस्टा ने कहा कि आज का दिन बेहद खास है क्योंकि आज आसनसोल की एक ऐसी बच्ची को सम्मानित किया गया जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पुरे आसनसोल का नाम रौशन किया है। वहीं रुचिका ने कहा कि 26 जनवरी का वह दिन उनके जीवन में बेहद महत्वपूर्ण है। यूनिट स्तर से लेकर कॉलेज विश्विद्यालय स्तर तक कई चरणों से गुजरने के बाद उनको वह मौका मिला था । जिसके लिए वह बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। और आज जिस तरह से उनको और उनके पिता को सम्मानित किया गया उससे वह बेहद खुश हैं












