मिडवेस्ट अस्पताल की तरफ से हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के भगत सिंह मोड पर स्थित मिडवेस्ट हॉस्पिटल की तरफ से आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यहां पर मिडवेस्ट हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया दरअसल गर्मी का मौसम आने वाला है और ऐसे में शिल्पांचल के लोगों को रक्त की कमी ना हो यह सुनिश्चित करने के लिए मिडवेस्ट हॉस्पिटल की तरफ से इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यहां पर आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे । रक्तदान शिविर से 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया इस मौके पर अभिजीत घटक ने कहा कि जिस तरह से मिडवेस्ट हॉस्पिटल एक निजी अस्पताल होते हुए भी अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए काम कर रही है वह सराहनीय है उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता और आज मिडवेस्ट हॉस्पिटल द्वारा इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना बेहद सराहनीय कदम है












