सिलीगुड़ी में “लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी उड़ान” द्वारा नए बोर्ड का गठन।
1 min readपत्रकार मनोज शर्मा उर्फ आरके मनोज सिलीगुड़ी,पश्चिम बंगाल
आज पश्चिम बंगाल राज्य के सिलीगुड़ी शहर में दिनांक 25 जुलाई 2021 को कर्मठ सदस्यों द्वारा “लायन्स क्लब ऑफ सिलीगुड़ी उड़ान” की कार्यकारिणी समिति का गठन बड़े ही जोश, उत्साह और उमंग के साथ किया गया। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन निर्मल गिद्रा जी ने सभी नव नियुक्त सदस्यों को सपथ दिलाते हुए अपने कर्तव्य का पालन किया।साथ ही साथ मुख्य अथिति के तौर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शंकर कुमार दास भी मंचाधीन थे।आज के सपथ समारोह में लायंस ईयर 2021 – 2022 के अनुसार लायन अमन अग्रवाल को अध्यक्ष के रूप मेंं,लायन कपिल गर्ग को क्लब का सचिव नियुक्त किया गया।तथा इसके साथ लायन स्नेहलता गुप्ता को कोषाध्यक्ष,लायन आदित्य महेश्वरी को 1St प्रेसीडेंट, लायन पिंटू अग्रवाल को 2nd प्रेसीडेंट निर्वाचित किया गया।लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी उड़ान के सपथ समारोह में विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की सोभा को बढ़ाते हुए लायन सुरेश सिंघल,लायन विष्णु केडिया,लायन कमल केडिया,लायन अजय केडिया और लायन साहिल गुप्ता भी मौजूद थे।इसी के साथ पिछले वर्षो में सदस्यों द्वारा किए गए सराहनीय सेवा कार्यों के लिए उत्साहयुक्त पुरस्कारों से सम्मानित पूर्व प्रेसिडेंट लायन विशाल गाड़ोदिया के कर कमलों द्वारा किया गया।इस तरह क्लब के सभी नए सदस्यों के “लायन्स क्लब ऑफ सिलीगुड़ी उड़ान” ने नए उत्साह के साथ असमान से भी ऊंची उड़ान भरने का संकल्प स्वरूप सपथ लिया।













