रानीगंज के पटेसरिया मेमोरियल कमिउनिटि सेंटर मे वर्ष 2021-22 के लिए लायन्स क्लब आफ रानीगंज के नये बोर्ड का इनस्टालेशन समारोह हुआ ।
1 min readरानीगंज से जाहिद अनवर की खास रिपोर्ट
रानीगंज के पटेसरिया मेमोरियल कमिउनिटि सेंटर मे वर्ष 2021-22 के लिए लायन्स क्लब आफ रानीगंज के नये बोर्ड का इनस्टालेशन समारोह हुआ । रानीगंज के मशहूर समाज सेवी हर्षवर्धन खेतान वर्ष 2021-22 के लिए लायन्स क्लब आफ रानीगंज के अध्यक्ष चुने गए हैं । समारोह के दौरान हर्षवर्धन खेतान और उनके सभी बोर्ड सदस्यों ने शपथ ली । इस मौके पर हर्षवर्धन ने कहा कि पिछले सौ सालों मे लायन्स क्लब ने आंखो के इलाज पर खासा ध्यान दीया गया था । उन्होंने कहा कि इससे पहले लायन्स क्लब की तरफ बडे पैमाने पर आंखों के अस्पताल बनाए गए थे । अब लायन्स क्लब अगले सौ साल मधुमेह पर ध्यान देगी । उन्होंने कहा कि लायन्स क्लब आफ रानीगंज की तरफ से एक डायबीटीक सेंटर बनाने का काम कीया जा रहा है जो कि जल्द ही पुरा कर लीया जाएगा ।













