कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार ने गौरांग मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की
1 min readकुल्टी से अमन शाव की ख़ास रिपोर्ट
बराकर 24 जुलाई ।कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बेगुनिया स्थित गौरांग मंदिर में जाकर मंदिर परिसर स्थित सभी देबी देवताओं की पूजा अर्चना की । इस दौरान डॉ पोद्दार ने स्वर्गीय श्री सीताराम बाबा की प्रतिमा पर जलाभिषेक करने के बाद शृंगार किया तथा श्रद्धासुमन अर्पित किए ।इस अवसर पर मंदिर में भण्डारा की भी व्यवस्था की गई है ।वही दूसरी ओर बराकर नदी तट स्थित संत मत सत्संग आश्रम मे एक दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का अनुष्ठान किया गया ।इस दौरान ब्रह्ममुहूर्त मे सभी भक्तों ने ध्यानाभ्यास कर दैनिक कार्यक्रम किया ।इसके पश्चात पुनः 5 बजे से 6 बजे तक ध्यानाभ्यास तथा 6 से 7 बजे तक भजन कीर्तन तथा 7 से 9 :30 बजे तक ईश्वर स्तुति ,वेद मंत्र पाठ ,उपनिषद पाठ ,संत वाणी पाठ ,प्रवचन ,पुष्पांजलि ,आरती तथा भोग प्रसाद का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कार्यक्रम को सफल बनाने वालों मे प्रमोद भालोटिया ,वीरेन्द्र प्रसाद वर्णवाल ,अर्जुन प्रसाद वर्णवाल ,संदीप लोयलका ,दिलीप लोयलका ,शेखर रजनिवाल ,तथा सेवक बिकास दास मुख्य थे ।













