तृणमूल कांग्रेस जिला सचिव विष्णुदेव नोनिया ने आज रानीगंज मे पत्रकार मोहम्मद अली हुसैन से की मुलाक़ात
1 min readजाहिद अनवर की खास रिपोर्ट
पश्चिम बर्दवान जिला परिषद के सदस्य और तृणमूल कांग्रेस जिला सचिव विष्णुदेव नोनिया ने आज रानीगंज मे पत्रकार मोहम्मद अली हुसैन के आवास पर पंहुचे और उनका हालचाल पुछा । ज्ञात हो कि बकरीद के दिन आसनसोल से रानीगंज जाने के क्रम मे मोहम्मद अली हुसैन एक सड़क हादसे का शिकार हो गये थे । हादसा तो काफी बडा था लेकिन लोगों की दुआओ के कारण उनको ज्यादा चोटें नही आई । प्राथमिक ईलाज के बाद उनको हस्पताल से छुट्टी दे दी गयी लेकिन चिकित्सको ने उनको घर पर रहकर इलाज करने और पुर्ण विश्राम करने की सलाह दी थी जिसके बाद मोहम्मद अली हुसैन के घायल होने की खबर पाकर शिल्पांचल के कई वरिष्ठ नेता, पत्रकार, पुलिस के अधिकारी उनके घर पंहुचे और उनका हालचाल पुछा । इसी क्रम मे आज विष्णुदेव नोनिया भी उनके आवास पर गये और काफी देर तक उनसे बातचीत की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की । साथ ही उन्होंने कहा की मोहम्मद अली हुसैन ना सिर्फ एक पत्रकार है बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र मे भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है । विष्णुदेव नोनिया ने कहा कि ऐसे लोगों का स्वस्थ रहना समाज के लिए अति आवश्यक है । उन्होंने उपरवाले का शुक्रिया अदा किया कि इतने बड़े हादसे के बाद भी उनको ज्यादा चोटें नही आई ।













