बराकर बालिका विद्यालय तथा डायमंड मैदान के मध्य मे हाई मास्ट लाइट लगाया गया
1 min readअमन शाव की खास रिपोर्ट
बराकर 23 जुलाई ।बराकर शहर के वार्ड नंबर 67 नदी तट स्थित नाला पाडा मे स्थानीय पूर्व पार्षद सह बारौ 9 की चैयरमैन बेबी बाउरी के नेतृत्व मे शुक्रवार को नदी तट स्थित श्रीमती जरावादेवी बालिका विद्यालय तथा डायमंड मैदान के मध्य मे हाई मास्ट लाइट लगाया गया ।इस अवसर पर बेबी बाउरी ने बताया कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पूरे कुल्टी क्षेत्र मे विकास किया गया है ।वर्ष 2018 मे इलाके मे चार हाई मास्ट लाइट की मांग किया गया था ।तीन पहले ही लगा दिया गया है परंतु कोरोना महामारी के कारण कार्य मे थोड़ा बिलंब हुआ ।जिसे आज स्कूल ओर ग्राउंड के मध्य मे लगा दिया है ।मालूम होकी की यह इलाका नदी का तटवर्ती इलाका है तथा पास ही नदी के पार झारखंड है ।यहां पूर्व मे काफी अंधकार रहता था जिससे यहां की लोगो को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ता था ।













