shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल नगर निगम में हुई बोर्ड मीटिंग बोरो चेयरमैन के मुद्दे पर हुई चर्चा:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम में आज एक महत्वपूर्ण बोर्ड मीटिंग हुई इस बोर्ड मीटिंग में कई मुद्दों पर चर्चा हुई यहां आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी उप मेयर अभीजीत घटक वसीम उल हक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी सुब्रतो अधिकारी दिव्येंदु भगत और पार्षदगण उपस्थित थे ।

बैठक के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई इनमें बोरो चेयरमैन का मुद्दा प्रमुख था । इस मुद्दे पर चर्चा हुई इसके अलावा तुर्की में भूकंप में जिन लोगों की मौत हुई थी उन मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई इसके साथ ही आसनसोल में जो अंडर ग्राउंड बिजली के तार बिछाने का काम चल रहा है उस पर समीक्षा हुई चेयरमैन ने कहा कि स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड अंडर ग्राउंड बिजली के तार बिछाने का जो काम कर रही है उस कार्य में आसनसोल नगर निगम को अगर कोई समस्या पैदा होती है तो इस समस्या को दूर कैसे किया जाए उस पर विचार विमर्श किया गया वही कुछ कुछ जगहों पर पानी की जो थोड़ी बहुत समस्या बनी हुई है उसे भी कैसे दूर किया जाए उस पर चर्चा की गई वही प्रदूषण के मुद्दे पर भी बोर्ड मीटिंग में चर्चा हुई ।

अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि प्रदूषण के मामले में आसनसोल नगर निगम को जो खिताब मिला था भविष्य में भी उस खिताब को बरकरार रखने के लिए क्या-क्या करने होंगे इस पर चर्चा हुई वही आसनसोल नगर निगम के कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने कहा कि आज की बोर्ड मीटिंग में कई विषय पर चर्चा हुई उन्होंने कहा कि बोरो चेयरमैन कौन होंगे इस पर लगभग अंतिम फैसला ले लिया गया है वही साफ-सफाई और पानी की समस्याओं को दूर करने के मुद्दों पर भी चर्चा हुई उन्होंने कहा कि उन्होंने एक मुद्दा उठाया था जो इससे पहले उन्होंने एम एम आई सी मीटिंग में भी उठाया था वह था कि ए ई और एसएई के वेतन वृद्धि का मुद्दा उन्होंने कहा कि जिनके पीछे राजनीतिक नेताओं का हाथ है उनका वेतन तो बढ़ जा रहा है लेकिन बाकियों का वेतन नहीं बढ़ रहा है इसके लिए उन्होंने आज की बैठक में यह मुद्दा उठाया और मांग की कि पहले जिनका वेतन बढ़ाया गया है उन को रद्द किया जाए और सभी के वेतन में समान रूप से वृद्धि की जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page