आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की सराहनीय पहल यूपीएससी विद्यार्थियों के लिए बांटे गए स्टडी मैटेरियल:
1 min read


आसनसोल :आज आसनसोल के बीएनआर स्थित रवींद्र भवन में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में आसनसोल दुर्गापुर कुल्टी रानीगंज सहित विभिन्न क्षेत्र के कॉलेजों के पुस्तकालयों को यूपीएससी के लिए पाठ्य सामग्री प्रदान की गई । काज़ी नजरूल विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले 14 कॉलेजों के पुस्तकालयों तथा आसनसोल जिला पुस्तकालय को भी किताबेंव सौंपे गए । 40 से भी ज्यादा किताबें सौंपी गई । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ऑर्गनाइजिंग पार्टनर मंजीत कौर फाउंडेशन की भी अहम भूमिका रही। इसके अलावा शंकर आई ए एस चाणक्य आई ए एस एकेडमी खान स्टडी सेंटर प्रियंका इंटरनेशनल अग्राधिकार फाउंडेशन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर पश्चिम बर्धमान ज़िला शासक एस अरुण प्रसाद आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त सुधीर कुमार नीलकंठम डीसी सेंट्रल ड कुलदीप एस एस डीसी ट्रैफिक आनंद राय काज़ी नजरूल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर ड साधन चक्रवर्ती बीबी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमिताभ बासु बीसी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ फाल्गुनी मुखर्जी सहित विभिन्न कॉलेजों के प्रिंसिपल उपस्थित थे । इस मौके पर काज़ी नजरूल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर ड साधन चक्रवर्ती ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए एडीपीसी को धन्यवाद दिया । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को उत्साह मिलता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के और आई ए एस आई पी एस की जरूरत है । ऐसे में एडीपीसी की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा काज़ी नजरूल विश्वविद्यालय में यूपीएससी का प्रशिक्षण दिया जाता है । अगर भविष्य मे किसी छात्र को किसी मदद की जरूरत हो तो विश्विद्यालय से संपर्क कर सकते है। वहीं जिला शासक एस अरुण प्रसाद ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से यूपीएससी में विद्यार्थियों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। काज़ी नजरूल विश्वविद्यालय में इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में अपना वक्तव्य रखते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि भारत के पहले आई ए एस बंगाल की धरती से आए थे लेकिन आज की तारीख में बंगाल से बहुत कम व्यक्ति ही यूपीएससी में सफल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपीएससी सिर्फ एक परीक्षा नही है। यह एक सफर है जो इंसान को जिंदगी में नई ऊंचाई पर ले जाते हैं। उन्होंने सभी छात्रों से यूपीएससी की प्रक्रिया पे ज्यादा जोर देने के लिए कहा और नतीजों को लेकर दबाव में न आने की सलाह दी। पुलिस आयुक्त ने कहा कि अगर कोई यूपीएससी देना चाहता है तो उसे तुरंत शुरू कर दिया चाहिए । उन्होंने बताया कि इस परीक्षा से पहले मन के डर आएगा लेकिन जो भी डर है उसपर कठिन परिश्रम तथा निष्ठा से जीत हासिल करना होगा। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन के विशेष रूप से एसीपी देवराज दास को धन्यवाद दिया।












