shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आज होगी आसनसोल नगर निगम में महत्वपूर्ण बोर्ड मीटिंग । बोरो चेयरमैन के नामों का होगा ऐलान?:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम में बोर्ड मीटिंग होने जा रही है आज की बोर्ड मीटिंग में कई अहम फैसले लिए जाने की संभावना है जैसा कि कल मीडिया से बात करते हुए आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास दास चटर्जी ने कहा था के आज यानी 16 तारीख की बोर्ड मीटिंग में बोरो चेयरमैन पर फैसला ले लिया जाएगा यही वजह है कि आज की इस बोर्ड मीटिंग का महत्व कई गुना बढ़ जाता है वहीं भाजपा द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि बोरो चेयरमैन बनाने के लिए पैसों का खेल चल रहा है इसे हालांकि आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी और एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने सिरे से खारिज कर दिया गुरदास चटर्जी ने कहा कि जो इस तरह का आरोप लगा रहे हैं अगर उनके पास इस बारे में कोई सबूत है तो वह पेश करें टीएमसी की तरफ से उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि दरअसल विपक्ष के पास बोलने के लिए कोई मुद्दा नहीं है इसलिए इस तरह की उटपटांग बातें की जा रही है ताकि सुर्खियों में बना रहा जा सके वहीं कल राज्य सरकार द्वारा जो बजट पास किया गया था उस बजट में आसनसोल के लिए कोई मास्टर प्लान का प्रावधान नहीं रखे जाने पर आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने एक बार फिर आसनसोल को वंचित करने का मुद्दा उठाया उन्होंने कहा कि आसनसोल से हजारों करोड़ रुपए राजस्व की अदायगी की जाती है लेकिन जब आसनसोल के लिए एक मास्टर प्लान बनाने की बात की जाती है तो राज्य सरकार उस पर कोई ध्यान नहीं देती उन्होंने कहा कि आसनसोल एक अनप्लांड शहर है इसके लिए एक मास्टर प्लान की जरूरत है जो कि वह बीते 5 सालों से बोलते जा रहे हैं लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई और जो बजट राज्य सरकार द्वारा पेश किया गया उसमें भी इसका कोई प्रावधान नहीं है उन्होंने आसनसोल के स्थानीय टीएमसी नेताओं पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि वह लोग इस मुद्दे पर सिर्फ इसलिए खामोश है क्योंकि उनकी कुर्सियां ना छीन जाए । हालांकि इस मुद्दे पर शेर बनाना चटर्जी ने कहा कि पूरे शहर में जो भी विकास कार्य हो रहे हैं वह एक मास्टर प्लान के तहत ही की जा रही है । कहां जा सकता है कि आज होने वाली बोर्ड मीटिंग पर मीडिया के साथ-साथ पक्ष विपक्ष दोनों दलों के नेताओं के साथ-साथ आसनसोल के जनता की भी पैनी नजर रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page