सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आसनसोल साउथ ट्रेफिक गार्ड की तरफ से शहर के 3 स्थानों पर चलाए गए जागरूकता अभियान:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से 13 फरवरी से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है जो कि 20 फरवरी तक चलेगा इस अभियान के तहत आसनसोल शिल्पांचल के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को साथ लेकर लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया जा रहा है इसी क्रम में आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से साउथ ट्रेफिक गार्ड के तत्वावधान में आसनसोल के बस स्टैंड इलाके में बंगाली गर्ल्स डे हाई स्कूल की छात्राओं द्वारा लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया गया इस मौके पर आसनसोल साउथ ट्रैफिक प्रभारी चिन्मय मंडल सहित साउथ ट्रेफिक गार्ड के तमाम अधिकारीगण उपस्थित थे इस मौके पर बंगाली गर्ल्स डे हाई स्कूल की छात्राओं ने कहा कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने उनको ट्रैफिक नियमों के बारे में काफी कुछ बताया है और वह भी लोगों को इन नियमों के बारे में जागरूक कर रही हैं उन्होंने सभी से बाइक या अन्य दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने का अनुरोध किया तथा ट्रैफिक सिग्नल को मानकर वाहन चलाने की अपील की इनका कहना है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है क्योंकि इससे सड़क हादसे कम होंगे उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सभी को यह याद रखना चाहिए कि जब कोई इंसान वाहन लेकर सड़क पर उतरता है तो उसका परिवार घर में उसका इंतजार करता है अगर उसकी या अन्य किसी की लापरवाही से कोई हादसा होता है और किसी की जान चली जाती है तो यह पूरे परिवार के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है जिसकी पूर्ति नहीं की जा सकती इसलिए उन्होंने सभी से ट्रैफिक नियमों का पालन करने का अनुरोध किया आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के साउथ ट्रेफिक गार्ड तत्वावधान में आज आसनसोल बस स्टैंड के अलावा आसनसोल नगर निगम चौराहा और आश्रम मोड पर भी इस तरह के अभियान चलाए गए












