आसनसोल नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने उठाया अभियंताओं की वेतन वृद्धि का मामला:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 28 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने आज आसनसोल नगर निगम में हुई बोर्ड मीटिंग में एक महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाया उन्होंने एई और एसएई के वेतन वृद्धि के मुद्दे को उठाया उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत से असिस्टेंट इंजीनियर है जिनकी नियुक्ति 2007 में हुई थी उनका वेतन उनके बाद आए हुए असिस्टेंट इंजीनियर से कम है उन्होंने कहा कि इसकी वजह सिर्फ यह है कि जिन अभियंताओं के पीछे राजनीतिक नेताओं का हाथ है उनकी सैलरी भी ज्यादा है उनको अपना चेंबर भी दिया गया है उन्होंने कहा कि यह सरासर गलत है और ऐसा करके जो काबिल अभियंता है उनके साथ अन्याय किया जा रहा है ।

उन्होंने वेतन वृद्धि के पहले फैसले को जो कि 7 जनवरी के एम एमआईसी बैठक में रेजोल्यूशन के तौर पर लिया गया था रद्द करने की मांग की उन्होंने कहा कि कुछ एसएई के वेतन बढ़ाए गए हैं जबकि अन्य एस ए ई का वेतन नहीं बढ़ा है उन्होंने कहा कि ऐसा ही कुछ हाल ग्रुप सी और ग्रुप डी में भी देखने को मिला है उनके वेतन में सिर्फ 1 हजार रुपए की वृद्धि हुई है । लेकिन ग्रुप सी और ग्रुप डी में ऐसे भी कर्मचारी हैं जिनको सिर्फ 10 हजार रुपए सैलरी मिलती है अगर उनको 1 हजार रुपए की वृद्धि मिलती भी है तो उनकी तनख्वाह 11 हजार रुपए होगी जबकि ग्रुप सी और ग्रुप डी में ऐसे कर्मचारी भी हैं जिनको अभी 20 हजार रुपए तनख्वा मिल रही है उन्होंने कहा कि एक ही संस्थान में काम करने वाले एक ही तरह के कर्मचारियों के वेतन में यह भेदभाव क्यों ।













