आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन भी जारी रहा जागरूकता अभियान:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से 13 फरवरी से 20 फरवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है इस कार्यक्रम के तहत आसनसोल के विभिन्न स्कूलों के बच्चों को लेकर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग के अधिकारी लोगों को ट्रैफिक नियमों के अनुपालन के बारे में जागरूक कर रहे हैं इसी क्रम में आज सेंट मैरी गोरेटी स्कूल के सामने सेंट विंसेंट स्कूल के बच्चों ने लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया

इस बारे में एक छात्र ने बताया की वह आने जाने वाले लोगों से यह अनुरोध कर रहे हैं कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें बाइक चलाते समय हेलमेट पहने मोबाइल का इस्तेमाल ना करें उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह कहते हैं कि कम दूरी के लिए वह लोग घर से निकले हैं इसलिए हेलमेट नहीं पहन रहे हैं या किसी इमरजेंसी काम के लिए आए हैं इसलिए हेलमेट पहनना रह गया इन छात्रों ने बताया कि कोई भी इमरजेंसी काम हो या कितनी भी कम दूरी के लिए क्यों न जाना हो हमेशा बाइक चलाते हुए हेलमेट पहनना अनिवार्य है क्योंकि यह न सिर्फ एक बाइक सवार की बात है बल्कि उस बाइक सवार से जुड़े पूरे परिवार की बात है वही एक बाइक सवार ने अपनी गलती मानी उन्होंने बताया कि वह अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने गए थे जल्दबाजी में वह हेलमेट पहनना भूल गए उन्होंने कहा कि यह उनकी गलती है और भविष्य में उसका ध्यान रखेंगे इस अभियान के दौरान स्कूल के बच्चों के साथ-साथ आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे












