आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से शुरू हुआ सड़क सुरक्षा सप्ताह:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से आज से सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हुई आपको बता दें कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से एक साथ 47 जगहों पर इस अभियान की शुरुआत की गई ।

इसी क्रम में आसनसोल के भगत सिंह मोड़ पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां डीसीपी ट्रैफिक आनंद राय एसीपी देवराज दास साउथ थाना प्रभारी कौशिक कुंडू नार्थ थाना प्रभारी चिन्मय राय सहित आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के तमाम अधिकारी और कर्मचारी तथा सीपीवीएफ कर्मी उपस्थित थे इनके अलावा यहां बड़ी संख्या में आसनसोल शिल्पांचल के विभिन्न स्कूलों के स्कूली बच्चे भी मौजूद थे यहां से एक जागरूकता अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इसका मकसद बच्चों के जरिए आसनसोल की जनता को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करना है । वहीं दूसरी तरफ आज आसनसोल साउथ ट्रैफिक प्रभारी चिन्मय मंडल के नेतृत्व में आसनसोल बस स्टैंड के पास भी एक अभियान चलाया गया यहां भी बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे जिन्होंने हाथों में ट्रैफिक जागरुकता को लेकर बैनर थाम रखे थे । इस मौके पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों द्वारा बच्चों को ट्रैफिक के बारे में जानकारी दी गई और हेलमेट सहित ट्रैफिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न उपकरणों के सही इस्तेमाल के बारे में बताया गया












