आसनसोल के राधानगर में नगर निगम द्वारा तोड़ा गया अवैध निर्माण:
1 min read
आसनसोल :सड़क पर अतिक्रमण कर घर बना लिए गए थे, जिस वजह से क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही थी। आसनसोल नगर निगम ने इस शिकायत के आधार पर उस अवैध निर्माण को गिरा दिया। आसनसोल के राधानगर रोड इलाके में शुक्रवार को यह अभियान चलाया गया। आसनसोल नगर निगम के अधिकारी और हीरापुर पुलिस थाने की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया आसनसोल नगर निगम के मुताबिक इस अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद अवैध निर्माण को गिरा दिया गया












