पश्चिम बर्धमान ज़िला एआईएमआईएम ने नियुक्त किया जिले के लिए पार्टी का कानूनी सलाहकार:
1 min read
आसनसोल :ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष तथा बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के मार्गदर्शन और एआईएमआईएम के पश्चिम बंगाल पर्यवेक्षक मजीद हुसैन
के मार्गदर्शन में और जिला पश्चिम बर्धमान जिला एआईएमआईएम अध्यक्ष दानिश अजीज
के नेतृत्व में आज एडवोकेट मेराज को पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम कमेटी का जिला कानूनी सलाहकार नियुक्त किया । इस बारे में जानकारी देते हुए दानिश अजीज ने कहा कि आज पश्चिम बर्धमान जिला एआईएमआईएम की तरफ से एक जरूरी कदम उठाया गया है और बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी और ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के बंगाल पर्यवेक्षक माजिद हुसैन के मार्गदर्शन में और स्टेट कोर कमेटी की सलाह पर आसनसोल अदालत के अधिवक्ता मिराज साहब को पश्चिम बर्धमान जिला एआईएमआईएम का कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है उन्होंने कहा कि ऐसा करके वह चाहते हैं कि जिले में उनकी पार्टी और मजबूत बनकर उभरे और वंचित वर्ग के लिए उनकी पार्टी जो कानूनी लड़ाई लड़ती है उसके लिए एक मजबूत व्यक्ति पार्टी की नुमाइंदगी करें उन्होंने उम्मीद जताई कि मीराज साहब की नियुक्ति से जिले में पार्टी को और बल मिलेगा












