आसनसोल क्लब के पुर्व अध्यक्ष सुब्रतो घांटी ने आसनसोल क्लब चुनाव पर जताई अपनी राय:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल क्लब के पूर्व अध्यक्ष और शिल्पांचल के विशिष्ट व्यवसाई सुब्रतो घांटी उर्फ मिठू घांटी ने 11 फरवरी को होने वाले आसनसोल क्लब के चुनाव को लेकर अपनी राय व्यक्त की है उन्होंने कहा कि आसनसोल क्लब के 100 सालों से भी ज्यादा के इतिहास में पहली बार हुआ है कि चुनाव का मुद्दा एनसीएलटी में गया है एनसीएलटी को हस्तक्षेप करना पड़ा और आदेश देना पड़ा कि 5 पूर्व अध्यक्षों के साथ एक कमेटी बनाई जाए और क्लब को चलाने के साथ साथ क्लब के चुनाव को भी संपन्न कराएं इसके लिए जिन पांच पूर्व अध्यक्षों की कमेटी बनाई गई है उनमें मिठू घाटी के अलावा सचिन राय ओमप्रकाश बगड़िया गौरीशंकर अग्रवाल अभिजीत चैटर्जी शामिल है वहीं एनसीएलटी के आदेशानुसार अधिवक्ता ऋषभ बनर्जी को इस पूरी प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए नियुक्त किया गया है दूसरी तरफ 5 सदस्यों के पूर्व अध्यक्षों की कमेटी ने इस पूरे चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए एक कमेटी का गठन किया है जिसमें राजेश दारूका सतीश सेठ और लखेश्वर पांडे को रखा गया है यह तीनों स्पेशल ऑफिसर ऋषभ बनर्जी के साथ समन्वय साध कर इस पूरे चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करेंगे उन्होंने कहा कि वह न सिर्फ आसनसोल क्लब के पूर्व अध्यक्ष हैं बल्कि क्लबके साथ 40 वर्षों से भी ज्यादा समय से जुड़े हुए हैं उनको पता है कि चुनाव के दौरान जरूर दो पक्ष चुनाव जीतने के लिए पूरी जद्दोजहद करते हैं लेकिन जब चुनाव संपन्न हो जाते हैं तो सभी एक साथ होकर आसनसोल क्लब के सदस्य के तौर पर क्लब में जाते हैं और एक साथ हर उपलक्ष पर खुशियां बनाते हैं और पूरे परिवार के साथ अच्छा समय बिताते हैं इसके साथ ही जो भी कमेटी चुन के आती है उसका एकमात्र उद्देश्य क्लब की तरक्की होती है उन्होंने आशा जताई कि यह कमेटी भी उसी नक्शे कदम पर चलेगी और चुनाव में जीत हार साधारण सी बात है लेकिन कोई भी जीते कोई भी हारे क्लब के सभी सदस्यों का एक ही लक्ष्य होता है क्लबकी उन्नति और क्लब के सदस्य एक साथ अच्छा समय बिता सकें












