shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से हुआ उद्यम पंजीकरण शिविर:

1 min read

आसनसोल :साउथ बेंगल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से आज आसनसोल के ईवलिन लॉज में उद्यम रजिस्ट्रेशन के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया इसके साथ ही यहां पर केंद्र सरकार के जेम पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन हुआ आपको बता दें कि एमएसएमई विभाग की तरफ से इस तरह के कदम उठाए जाते हैं ताकि जो मझोले और छोटे व्यवसाई हैं उनको अपने व्यवसाय में विभिन्न सुविधाएं प्राप्त हो जिससे वह अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकें इस पूरे कार्यक्रम में साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की महिला शाखा कनकधारा की भी अहम भूमिका रही और कई महिला व्यवसायियों ने भी पंजीकरण करवाया यहां राज्य सरकार के एमएसएमई विभाग के साथ साथ साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने सेल आपके द्वार नाम से एक शिविर किया यहां पर सेल की तरफ से भी कई छोटे वेंडर्स को पंजीकृत किया गया। दरअसल उद्यम पंजीकरण कराने के बाद राज्य सरकार के विभिन्न सुविधाओं का लाभ उद्यमियों को मिलता है यही वजह है कि आज उद्यम रजिस्ट्रेशन में पंजीकरण के लिए व्यापारियों में खासा उत्साह देखा गया वही जेम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने से केंद्र सरकार के विभिन्न संस्थान जैसे रेल सेल ईसीएल मैं जो भी जरूरत होती है उसके लिए उद्यमी जुड़ सकते हैं इस वजह से उद्यम पंजीकरण के साथ-साथ जेम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए भी व्यापारियों में भारी उत्साह देखा गया दूसरी तरफ साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ हर हफ्ते सेल आपके द्वार नामक एक कार्यक्रम किया जाता है इसके तहत भी आज इस शिविर का आयोजन किया गया था । आज के शिविर के दौरान उद्यम में 22 और सेल आपके द्वार में 8 उद्यमियों का पंजीकरण हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page