उप मेयर वसीम उल हक के नेतृत्व में नगर निगम की तरफ से लिया गया स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के उप मेयर वसीम उल हक के नेतृत्व में आज एक उच्चस्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने आसनसोल नगर निगम के चार वार्डो 20 97 87 94 डामरा मरीचकोटा देंदूआ डीहीका के स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा किया इस मौके पर वसीम उल हक के साथ आसनसोल स्वास्थ्य विभाग के एमएमआईसी दिव्येंदु भगत आसनसोल नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दीपक गांगुली डेपुटेशन सीएमओएच डॉक्टर सैकत पांडे प्रधान आसनसोल नगर निगम के हेल्थ ऑफिसर सोमनाथ मंडल भी मौजूद थे इस मौके पर इससे प्रतिनिधिमंडल ने इन चारों वार्डों में स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए वसीम उल हक ने कहा कि आज पीएससी के स्वास्थ्य केंद्र आसनसोल नगर निगम के अर्बन प्रायमरी हेल्थ सेंटर के अंतर्गत आ गए हैं उन्होंने कहा कि आज उन स्वास्थ्य भवनों का जायजा लिया गया और वह किस हालत में है यह देखा गया उन्होंने बताया कि कुछ स्वास्थ्य केंद्र अति जर्जर हालत में है उनके मरम्मत की आवश्यकता है जिसे आसनसोल नगर निगम द्वारा किया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन स्वास्थ्य केंद्रों में अर्बन प्रायमरी हेल्थ सेंटर की तरफ से स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था किए जाएंगे यहां वयस्कों के साथ-साथ बच्चों के चिकित्सा के लिए भी अत्याधुनिक के चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध होगी












