आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने लिखा मेयर को पत्र, बैठक करने की जताई इच्छा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने आज मेयर विधान उपाध्याय को एक पत्र लिखा है ।

पत्र में शंभू नाथ झा ने आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ मेयर को एक बैठक करने का अनुरोध किया इस पत्र में शंभू नाथ झा ने लिखा कि पिछले साल 22 दिसंबर को आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय को एक पत्र लिखकर 29 दिसंबर को मिलने का अनुरोध किया गया था इस बीच आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ मेयर की कई बार मुलाकात भी हुई थी लेकिन उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा 29 तारीख को जो उनसे मिलने के लिए समय मांगा गया था उस पर मेयर के दफ्तर की तरफ से कोई सार्थक पहल नहीं की गई उन्होंने कहा कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स सदैव आसनसोल नगर निगम के साथ सहयोग करता रहा है और आर्थिक दृष्टि से भी आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स में हमेशा आसनसोल नगर निगम का सहयोग किया है उन्होंने अपने पत्र में आशा जताई कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के व्यापारियों के हितों के मुद्दे पर बातचीत करने के लिए बहुत जल्द आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों को मिलने का समय देंगे












