फाइलेरिया उन्मूलन के लिए शुरू किया गया मास ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन अभियान:
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बर्दवान जिला स्वास्थ्य विभाग एवं राज्य स्वास्थ्य विभाग की पहल पर फाइलेरिया उन्मूलन के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन का आयोजन किया गया । पश्चिम बर्दवान के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी शेख मुहम्मद यूनुस, आसनसोल नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक गांगुली और अन्य स्वास्थ्य अधिकारी शुक्रवार को आसनसोल के कल्याणपुर स्थित सीएमओएच कार्यालय में मौजूद थे । ज्ञात हो कि फाइलेरिया को खत्म करने के लिए आज से मास ड्रग्स अभियान आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया गया है, यह कार्यक्रम 18 फरवरी तक चलेगा












