84 नंबर वार्ड पार्षद डॉ देवाशीष सरकार के नेतृत्व में बच्चों के स्वास्थ्य की की गई जांच:
1 min read
आसनसोल :बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के मद्देनजर आज आसनसोल नगर निगम के 84 नंबर वार्ड के पार्षद ड देवाशीष सरकार के नेतृत्व में इस वार्ड के इस्माइल इलाके के राम कृष्ण प्राथमिक विद्यालय में 30 बच्चों के नेत्र और स्वास्थ्य की जांच की गई इस संदर्भ मे वार्ड पार्षद डॉ देवाशीष सरकार ने बताया कि आज 30 बच्चों के नेत्र और स्वास्थ्य की जांच की गई । डॉ बनश्री सरकार ने आंख और डॉक्टर शर्मिष्ठा सरकार ने बच्चों के जनरल स्वास्थ्य की जांच की । पार्षद ने बताया की यह बहुत खुशी की बात है आज की जांच में किसी भी विद्यार्थी के स्वास्थ्य में कोई तकलीफ नहीं देखी गई उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बच्चों को एक बुकलेट भी प्रदान किया गया जिसमें इन बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी पंजीकृत रहेगी और भविष्य में अगर कभी भी किसी बच्चे के स्वास्थ्य में कोई गड़बड़ी पाई गई इसके बारे में उनके अभिभावकों को बताया जाएगा उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इस तरह के शिविर लगाए गए हैं और भविष्य में भी इस तरह से बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी ताकि बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहे ।












