आर्य कन्या विद्यालय में हुआ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आज की तारीख में लड़कियां जीवन के किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है । चाहे वह पठन पाठन हो खेलकूद या फिर पेशेवर सफलता हर मामले में वह लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहीं हैं। लड़कियों की इसी प्रतिभा को और तराशने के लिए आसनसोल का आर्य कन्या स्कूल हमेशा तत्पर रहता है।

इसी क्रम में स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस मौके पर स्कूल के अध्यक्ष नथमल शर्मा सचिव जगदीश प्रसाद केडिया उनकी अर्धांगिनी बिंदु केडिया आसनसोल महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा अंजनी बर्मन पूर्व शिक्षक मंजू मंडल मीरा भारद्वाज स्कूल की प्रिंसिपल उर्मिला ठाकुर सहित स्कूल के तमाम शिक्षक और अशिक्षक कर्मी उपस्थित थे।

इस प्रतियोगिता के दौरान कक्षा 3 लेकर कक्षा 11 तक की सभी छात्राएं उपस्थित थीं। इन प्रतियोगिताओं में 200 छात्राओं ने हिस्सा लिया । माध्यमिक स्तर पर 17 तथा प्राथमिक स्तर पर 8 कुल 25 स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इन सभी स्पर्धाओं के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को गणमान्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। यहां सभी छात्राओं और अतिथियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था थी।













