आसनसोल में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने को लेकर जिला शासक दफ्तर में हुई महत्वपूर्ण बैठक:
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बर्दवान जिला शासक कार्यालय में आज एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक हुई इस बैठक में पश्चिम बर्धमान जिला शासक एस अरुण प्रसाद पुलिस आयुक्त सुधीर नीलकंठम आसनसोल उत्तर के विधायक राज्य के कानून मंत्री मलय घटक मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी उप मेयर वसीम उल हक सहित प्रशासन के तमाम आला अधिकारी उपस्थित थे इस मौके पर आसनसोल को किस तरह से जाम मुक्त किया जाए इस पर विचार विमर्श हुआ वहीं शहर में टोटो के परिचालन को लेकर भी बैठक में विचार विमर्श हुआ उन्होंने बताया कि शहर में एक रोड पर टोटल के परिचालन को बंद कर दिया गया है और आने वाले समय में किस तरह से शहर को जाम मुक्त किया जाए इसको लेकर और भी कई कदम उठाए जाएंगे












