गोपालपुर में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा एक व्यक्ति की मौत:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के गोपालपुर इलाके में आज सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई इस दुर्घटना की पूरी तस्वीरें वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार बाइक चलाकर आता है फिर वह किन्ही कारणों से सड़क के किनारे बाइक को रोकता है फिर अचानक वह बाइक को उल्टी दिशा में मोड़ने की कोशिश करता है लेकिन उसी समय उसी दिशा से आ रही एक कार की चपेट में आ जाता है कार से बाइक को इतनी जोरदार टक्कर लगती है कि बाइक सवार अपनी बाइक के साथ हवा में काफी ऊंचाई तक उछल जाता है और फिर जमीन पर गिर जाता है इतना ही नहीं हादसे के कारण को कुछ देर तक घसीटता हुआ भी चला जाता है। उधर हादसे के बाद कार भी अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ जाकर बंद पड़ जाती है और स्थानीय लोग कार सवार को घेर लेते हैं घटना की सूचना आसनसोल दक्षिण पुलिस फांड़ी को दी जाती है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को अपने कब्जे में लेकर कार सवार को हिरासत में ले लिया प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में जिस बाइक सवार की मौत हुई है उनका नाम मिहिर राय है और वह बर्नपुर के नर समुदा इलाके के रहने वाले हैं मृतक की उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है












