23 नंबर वार्ड में रास्ते के अधूरे कार्य को लेकर असमंजस पार्षद सी के रेशमा ने दिया स्पष्टीकरण:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 23 नंबर वार्ड में रास्ते के निर्माण का काम बीच में ही रुक जाने से लोगों में असमंजस फैल गया । इस बारे में बताते हुए स्थानीय निवासी खुर्शीद खान ने बताया की स्थानीय पार्षद और निगम के इंजीनियर ने कहा था कि पूरे वार्ड में हर रास्ते का निर्माण होगा । लेकिन उनके इलाके में रविवार तक रास्ते का निर्माण होने के बाद जब काम रुक गया तो उनको लगा कि रविवार के बाद शायद फिर से काम शुरू हो लेकिन आज जब वह लोग अपनी मशीन लेकर जाने लगे तो उनकी लगा कि काम नही होगा । इसके बाद पार्षद को फोन किया गया तो फौरन वह घटनास्थल पर पंहुची और आश्वासन दिया कि बहुत जल्द काम शुरू हो जाएगा । वहीं पार्षद सी के रेशमा ने इस काम का वर्क ऑर्डर दिखाते हुए कहा कि वर्क ऑर्डर के अनुसार पूरे इलाके में काम होगा । उन्होंने बताया कि कॉन्ट्रैक्टर तथा इंजीनियर्स की कोई गलती हुई होगी जिससे यह गलतफहमी हुई है । उन्होंने वर्क ऑर्डर दिखाते हुए कहा कि इसमें साफ साफ लिखा है कि किस किस जगह पर काम करना होगा । पार्षद ने कहा कि उनके पास जो खबर है उससे उनको पता चला है कि जो एजेंसी यहां काम कर रही थी उसका कहीं और भी काम चल रहा था । उस जगह पर मशीन ले जाने पर यहां के लोगों को गलतफहमी हुई कि शायद यहां काम नही होगा । उन्होंने एक बार फिर कहा यहां पूरे इलाके में रास्ते का निर्माण होगा












