केएमडीए से दो अभियंताओं के आसनसोल नगर निगम में नियुक्ति का गुलाम सरवर ने किया स्वागत:
1 min read
आसनसोल :हाल ही में आसनसोल नगर निगम में केएमडीए से दो अभियंताओं की नियुक्ति हुई है कमल मंडल को सुपरीटेंडेंट इंजीनियर और रविंद्र नाथ भट्टाचार्य को एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर बहाल किया गया है इस नियुक्ति का आसनसोल नगर निगम के 28 नंबर वार्ड के पार्षद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम सरवर ने स्वागत किया है इनका कहना है कि बीते लंबे समय से आसनसोल में अभियंताओं की कमी थी जिस वजह से उनके द्वारा भी समय-समय पर आसनसोल नगर निगम के कई कामकाज में भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया गया था ऐसे में आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय की कोशिशों से कोलकाता से जो दो अभियंताओं की नियुक्ति हुई है वह स्वागत योग्य है उन्होंने कहा कि इससे उम्मीद की जा रही है कि आसनसोल नगर निगम के कामकाज में तेजी आएगी और स्वच्छ तरीके से पारदर्शी तरीके से सभी कार्य किए जा सकेंगे लेकिन इसके साथ गुलाम सरवर ने एक और मुद्दे की तरफ मेयर का ध्यान आकर्षित किया उन्होंने कहा कि जिन दो अभियंताओं की नियुक्ति हुई है वह मूलत सिविल इंजीनियर पृष्ठभूमि के हैं मगर आसनसोल नगर निगम को इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की कमी काफी खलती है खास करके विभिन्न पंप हाउसों में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर न रहने से कामकाज पर असर पड़ता है इस मुद्दे को सामने रखते हुए गुलाम सरवर ने मेयर विधान उपाध्याय से अपील की है कि वह कोलकाता से किसी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले अभियंता की आसनसोल नगर निगम में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के रूप में नियुक्ति करें ताकि इस दिशा में भी सुचारू ढंग से काम काज हो सके गुलाम सरवर ने कहा कि अभी विभिन्न पंप हाउसों में सिविल इंजीनियरिंग वाले पृष्ठभूमि के अभियंताओं को ही नियुक्त किया जा रहा है जबकि वहां पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से आए हुए अभियंताओं की जरूरत पड़ती है












