श्री श्री 108 श्री हनुमंत महायज्ञ एवं माता संतोषी एवं हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होगी:
1 min read
नियामतपुर :श्री श्री 108 श्री हनुमंत महायज्ञ एवं माता संतोषी एवं हनुमान जी का प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्री श्री सूर्यशक्ति सेवा ट्रस्ट सूर्यमंदिर सूर्यधाम के प्रगण में 2 फरवरी से 8 फरवरी तक चलने वाले महायज्ञ मंदिर कमेटी के कानूनी सहलाकर आसनसोल जिला कोर्ट के अधिवक्ता विनोद सिंह सोलंकी जी प्रधान कथा वाचक श्री सीताराम दासजी महाराज (अयोध्या) को पुलिस परमिशन के साथ बिजली विभाग का परमिशन सौप दिया। उक्त हनुमंत महायज्ञ 2 फरवरी से 8 फरवरी तक होने जा रहा है। उपस्थित थे , प्रधान कथा वाचक श्री सीताराम दासजी महाराज (अयोध्या),सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अशोक सिंह, कोषाध्यक्ष भुदेब बेनर्जी, सदस्य शिव संकर रजक, ट्रस्ट जोग गुरु डॉ रामा रावत, समाज सेवी राजनीतिक नेता टिंकु वर्मा जी भी थे।इस दौरान पत्रकारों को सम्भोधित करते हुए आसनसोल जिला कोर्ट के अधिवक्ता श्री विनोद सिंह सोलंकी जी ने कहा कि पुलिस प्रसाशन को धन्यवाद दिया और साथ ही बिजली विभाग को भी धन्यवाद दिया। इस महान धार्मिक महायज्ञ के लिये परमिशन कार्य के भार बाबा सीताराम दास जी ने कार्य सौपा था इसके लिये मै अपने आप को भगवान के प्रति धन्य समझ रहा हूँ। श्री सोलंकी जी ने कहा इस तरह के महायज्ञ होने से वातावरण और समाज सुद्धत बिखरता है साथ ही अच्छे विचारों के साथ साथ आप सी प्रेम भाव बढ़ता है।












