shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम अध्यक्ष दानिश अजीज ने अवैध निर्माण को लेकर उठाए सवाल:

1 min read

आसनसोल :पश्चिम बर्धमान ज़िला ए आई एम आई एम नेता दानिश अजीज ने आज मंत्री मलय घटक द्वारा हाल ही में दिए गए एक बयान का हवाला देते हुए कुछ सवाल खड़े किए । इनका कहना है की हाल ही में मंत्री मलय घटक ने कहा था आसनसोल नगर निगम इलाके में जितने भी अवैध निर्माण हैं उनको तोड़ा जाएगा । इसपर दानिश अजीज ने कहा कि अगर ऐसी बात है तो सबसे पहले आसनसोल के राहा लेन में स्थित टीएमसी का दो मंजिला कार्यालय टूटना चाहिए । इसके साथ ही बाजार इलाके में मंदिर के बगल मे जो भाजपा पार्टी कार्यालय है उसे भी तोड़ा जाए । उन्होंने मलय घटक को चुनौती देते हुए पूछा कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह ये दोनो तोड़ कर दिखाएं । वहीं उन्होंने पूर्व मेयर और वर्तमान भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पहले तो वह इस मुद्दे पर काफी मुखर थे अब वह चुप क्यों हैं। खुद ही इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जितेंद्र तिवारी चुप इसलिए हैं क्योंकि अंदर ही अंदर जितेंद्र तिवारी और मलय घटक में सांठ गांठ हो गई है कि दोनो ही इन मुद्दों पर खामोश हैं । उन्होंने साफ कहा कि अगर राहा लेन में टीएमसी कार्यालय और बाजार में बीजेपी कार्यालय को तोड़ा नहीं जाता तो यह बात साबित हो जाएगी कि यह दोनो नेता नूरा कुश्ती कर रहे हैं और लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page