आसनसोल नगर निगम में दो नए अभियंताओं की नियुक्ति पर जितेंद्र तिवारी ने उठाए सवाल मेयर बिधान उपाध्याय ने दिया जवाब:
1 min read
आसनसोल :हाल ही में आसनसोल नगर निगम में दो नए अभियंताओं की नियुक्ति की गई है केएमडीए के यह दो अभियंता आसनसोल नगर निगम में नियुक्त हुए हैं लेकिन उनके सर्विस रिकॉर्ड का नियंत्रण केएमडीए के पास ही होगा इसे लेकर आज आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने अपने आवासीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया उन्होंने कहा कि यह आसनसोल नगर निगम ऑटोनॉमी पर एक बहुत बड़ा आघात है उन्होंने कहा कि जब वह मेयर थे तब भी आसनसोल को कोलकाता से नियंत्रण करने की कोशिश की जा रही थी जिसका उन्होंने पुरजोर विरोध किया था और अंततोगत्वा उनको पद और पार्टी दोनों ही छोड़ने पड़े थे लेकिन उन्होंने कभी भी आसनसोल की अस्मिता के साथ समझौता नहीं किया लेकिन वर्तमान बोर्ड में जो भी पदाधिकारी हैं वह अपनी कुर्सियां बचाने के चक्कर में केएमडीए के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं उन्होंने साफ कहा कि इससे आसनसोल नगर निगम के पास जो ऑटोनॉमी है वह खत्म हो जाएगी वहीं उन्होंने अमृत परियोजना के दूसरे चरण पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस परियोजना का दूसरा चरण एम ई डी द्वारा किया जाएगा बस निगरानी की जिम्मेदारी आसनसोल नगर निगम की होगी उन्होंने इसे भी आसनसोल नगर निगम के ऑटोनॉमी पर आघात करार दिया उन्होंने कहा कि वह आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारियों से आग्रह करते हैं कि वह बोर्ड मीटिंग में एक रिजोल्यूशन लाएं जिसमें वह यह कहे कि केएमडीए द्वारा अभियंताओं को नियंत्रण करने की बात को स्वीकार नहीं करते भाजपा के पार्षद इसका समर्थन करेंगे उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो इन दोनों अभियंताओं को वापस जाना पड़ेगा वहीं उन्होंने डिप्टी मेयर के सवाल पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों पार्षद जो कभी उनके सहकर्मी हुआ करते थे उनको गाड़ियां दे दी गई हैं एसी चेंबर दे दिया गया है लेकिन उनके पास नई कलम होते हुए भी उस कलम से दस्तखत करने का अधिकार नहीं है यह बेहद शर्मिंदगी की बात है जब इन सब मुद्दों पर हमने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से सवाल किया तो उन्होंने कहा जिनके पास पूरा दिन करने को कुछ भी नहीं रहता वह इस तरह की बातें करते हैं उन्होंने कहा की आसनसोल नगर निगम को इस बात से सरोकार है यहां के लोगों को नागरिक सुविधाएं मिल रही है या नहीं और अगर केएमडीए द्वारा भेजे गए अभियंताओं के जरिए यहां के लोगों को बेहतर नागरिक सुविधा मिलती है तो इसमें हर्ज क्या है उन्होंने कहा कि जो भी इस तरह की बातें कर रहे हैं उनको आम खाने से मतलब होना चाहिए गुठलीयां गिनने से नहीं। उन्होंने कहा कि जब से आसनसोल नगर निगम में नया निजाम आया है तब से यहां के लोगों को बहुत अच्छी तरह से नागरिक सुविधाएं मिल रही है और उन्होंने पत्रकारों से अनुरोध किया कि वह खुद लोगों के बीच जाएं और उनसे जानने की कोशिश करें कि आसनसोल नगर निगम द्वारा दी जाने वाली सेवाओं से वह खुश है या नहीं । वही अमृत परियोजना को लेकर मेयर ने कहा कि सिर्फ आसनसोल नहीं जहां भी अमृत परियोजना का दूसरा चरण हो रहा है वहां एमईडी द्वारा ही सब कुछ किया जा रहा है












