पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम ने गणतंत्र दिवस पर बांटी लेखन सामग्री:
1 min read
आसनसोल :देश के 74वें गणतंत्र दिवस पर पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम द्वारा भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में आसनसोल के रेलपार इलाके के कुरैशी मोहल्ला में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराया गया और राष्ट्र गीत गाया गया ।

इस मौके पर एआईएमआईएम नेताओं ने सर सैयद अहमद प्राईमरी स्कूल में जरूरतमंद बच्चों के बीच लेखन सामग्री बांटे । दानिश अजीज ने कहा कि आज का दिन हर एक भारतवासी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि आज ही के दिन भारत ने अपने आपको संविधान प्रदान किया था यह कैसा संविधान है जिसने भारत के सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किया है और आज पार्टी के सर्वोच्च नेता असदुद्दीन ओवैसी और पश्चिम बर्दवान जिला पर्यवेक्षक माजिद हुसैन के नेतृत्व में इस कार्यक्रम को किया गया ताकि लोगों में संविधान के प्रति श्रद्धा बढ़ाई जा सके । कार्यक्रम के दौरान सैयद मास्टर ड नईयर ईमाम अधिवक्ता मीराज हाजी अरशद शाहिद मनसूर सहित बड़ी संख्या में एआईएमआईएम कार्यकर्ता समर्थक गण उपस्थित थे












