काली पहाड़ी में सेल आईएसपी की बस दुर्घटनाग्रस्त:
1 min read
आसनसोल :दुर्गापुर से रानीगंज की तरफ आ रही सेलआईएसपी की एक बस आज काली पहाड़ी मोड़ के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार आज इस्पात नगरी बर्नपुर के कुछ अधिकारी सेलआईएसपी की एक बस में सवार होकर दुर्गापुर क्रिकेट मैच खेलने गए थे जब शाम को मैच के उपरांत यह अधिकारी वापस लौट रहे थे तो काली पहाड़ी मोड़ के निकट किन्ही कारणों से बस चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और वह रॉन्ग साइड में घुस गई जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और इस हादसे में बस में सवार कुछ अधिकारियों को हल्की-फुल्की चोटें आई

हालांकि इस घटना में किसी को गंभीर कोई चोट नहीं लगी लेकिन इस घटना से कुछ देर तक काली पहाड़ी इलाके में अफरा-तफरी जरूर मच गई












