आसनसोल ओके रोड ऑटो स्टैंड में मनाया गया गणतंत्र दिवस मलय घटक ने किया झंडोत्तोलन:
1 min read
आसनसोल :देश के 74 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आज आसनसोल रेलपार इलाके में स्थित ओके रोड ऑटो स्टैंड में भी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया इस मौके पर यहां आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के श्रम और कानून मंत्री मलय घटक नगर निगम के उप मेयर वसीम उल हक सहित इस वार्ड के तमाम टीएमसी कार्यकर्ता समर्थक और स्थानीय निवासी मौजूद थे यहां पर मंत्री मलय घटक ने झंडोत्तोलन किया और राष्ट्रगीत भी गाया गया इसके उपरांत यहां मलय घटक ने बच्चों का मुंह मीठा किया अपना वक्तव्य रखते हुए मलय घटक ने कहा कि आज का दिन बेहद खास है आज ही के दिन हमें हमारा संविधान मिला था एक ऐसा संविधान जिसमें हम सबको बिना किसी भेदभाव के चाहे वह धर्म के नाम पर हो भाषा के नाम पर या जाति के नाम पर समान अधिकार प्रदान किया है लेकिन आज देश में कुछ ऐसे हालात बन रहे हैं जिनसे हमारे वह अधिकार हमसे छीनने की कोशिश की जा रही है इस सब के खिलाफ हमें एकजुट होकर लड़ने की आवश्यकता है ताकि इस तरह की ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके वहीं वसीम उल हक ने भी देश में तेजी से पनपने की कोशिश कर रहे फिरका परस्त ताकतों के खिलाफ सावधान रहने और उन्हें हर कदम पर पराजित करने की बात कही उन्होंने कहा कि लोगों को सावधान रहने की जरूरत है ताकि किसी भी नाम से हो फिरकापरस्त ताकतें सर ना उठा सके













