84 नंबर वार्ड पार्षद डॉ देवाशीष सरकार के नेतृत्व में मनाया गया गणतंत्र दिवस:
1 min read
आसनसोल :पूरे देश के साथ-साथ आज आसनसोल शिल्पांचल में भी विभिन्न इलाकों में देश का 74 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया इस मौके पर 84 नंबर वार्ड क्षेत्र में भी धूमधाम के साथ इस दिन को मनाया गया यहां पर 84 नंबर वार्ड पार्षद डॉ देवाशीष सरकार ने झंडोत्तोलन किया यहां पर सभी ने एक साथ मिलकर राष्ट्रगीत भी गाया यहां डॉ देवाशीष सरकार के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी मौजूद थे कार्यक्रम के दौरान अपना वक्तव्य रखते हुए डॉक्टर सरकार ने कहा कि आज का दिन हर एक भारतवासी के लिए गर्व का दिन है अगर 15 अगस्त 1947 को हमें अंग्रेजों से आजादी मिली थी तो आज का दिन हमारे लिए बालिग बनने का दिन है आज ही के दिन हमने खुद को अपना संविधान प्रदान किया था एक ऐसा संविधान जिसे विश्व में सर्वश्रेष्ठ संविधान भी कहा जा सकता है जिस संविधान ने हमें नागरिक के तौर पर बिना किसी भेदभाव के ऊंच-नीच के समान अधिकार प्रदान किया है और हम सबको हमारे पूर्वजों द्वारा दी गई सबसे अनमोल सौगात की रक्षा करने के लिए कटिबद्ध होकर प्रयास करना होगा












