पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम की तरफ से मनाया गया गणतंत्र दिवस:
1 min read
आसनसोल :देश के 74वें गणतंत्र दिवस पर पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम द्वारा भी पुरी श्रद्धा के साथ इस दिन को मनाया गया । पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में आसनसोल नगर निगम के 55 नंबर वार्ड अंतर्गत कुमारपुर में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराया गया और राष्ट्र गीत गाया गया । इस मौके पर एआईएमआईएम नेताओं ने जरूरतमंद बच्चों के बीच लेखन सामग्री बांटे । दानिश अजीज ने कहा कि आज का दिन हर एक भारतवासी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि आज ही के दिन भारत ने अपने आपको संविधान प्रदान किया था यह कैसा संविधान है जिसने भारत के सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किया है और आज पार्टी के सर्वोच्च नेता असदुद्दीन ओवैसी और पश्चिम बर्दवान जिला पर्यवेक्षक माजिद हुसैन के नेतृत्व में इस कार्यक्रम को किया गया ताकि लोगों में संविधान के प्रति श्रद्धा बढ़ाई जा सके ।

कार्यक्रम के दौरान अशरफ अंसारी नसीम हक कैलाश तिवारी मोहब्बत तबारक कुरेशी सहित बड़ी संख्या में एआईएमआईएम कार्यकर्ता समर्थक गण उपस्थित थे












