आसनसोल आर्य कन्या बालिका विद्यालय में मनाया गया गणतंत्र दिवस:
1 min read
आसनसोल :आज पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल शिल्पांचल में भी देश का 74 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया इस मौके पर आसनसोल के आर्य कन्या बालिका विद्यालय में भी झंडोत्तोलन कार्यक्रम हुआ यहां आसनसोल उत्तर के विधायक राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक ने झंडा फहराया इस मौके पर यहां स्कूल के प्रिंसिपल उर्मिला ठाकुर पार्षद मौमिता विश्वास अरुण शर्मा मनोज केडिया सहित इस स्कूल के तमाम विद्यार्थी शिक्षक और अभिभावक गण उपस्थित थे मंत्री मलय घटक ने झंडा फहराया और यहां राष्ट्र गीत गाया गया इसके साथ ही विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाया गया इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि आज का दिन बेहद खास है और हम सभी को हमारे संविधान की महत्ता को समझते हुए संविधान को और मजबूत करने की जरूरत है












