हर साल की तरह इस साल भी कुल्टी में बराट परिवार की तरफ से मनाई गई गणेश पूजा:
1 min read
कुल्टी :कुल्टी स्थित सीतारामपुर अपर बाजार में बराट परिवार द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेशोत्सव मनाया गया।
बराट परिवार की मुखिया सुश्री बेबी बराट ने कहा हम सभी के कुलदेवता श्री गणेशजी महाराज का इसी दिन पूजनोत्सव मनाया जाता है।
यह पूजा 9 वीं गणेशोत्सव में हर क्षेत्र के बराट परिवार उपस्थित होकर प्रसाद के रुपमें खिचडी़ भोग ग्रहण करते हैं।
आसपास के सभी नागरिकों को खिचडी़ भोग खिलाया जाता है।
लगभग 500 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रुपसे मशहूर ज्योतिषाचार्य डॉक्टर सदाशिव त्रिवेदी, रुपा त्रिवेदी, भाजपा नेता टिंकु वर्मा,कांचन बराट,तारा प्रसन्न घाटी, पार्षद अमित तुल्सियान, समाजसेवी निर्मल गुप्ता,अयन बराट,राहुल बराट,रिया बराट,संजय गुप्ता,डॉक्टर सलाम, और हिमान्शु सेठ उपस्थित थें।












