डुबुरडीही चेक पोस्ट पर हूए हंगामे में गिरफ्तार तीन लोगों को अदालत में किया गया पेश:
1 min read
कुल्टी :सोमवार शाम को बंगाल झारखंड सीमा पर डुबुरडीही चेक पोस्ट सड़क हादसे के कारण रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था. उत्तेजित भीड़ ने एक पुलिस गश्ती वैन और कई मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ की । पुलिस चौकियों में भी तोड़फोड़ की गई थी। हालांकि पुलिस ने घटना के बारे में कोई बयान नहीं दिया, लेकिन कुल्टी थाने की पुलिस ने इस घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तीनों को कल घटनास्थल से ही हिरासत में लिया गया था। बाद में पूछताछ के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनके नाम सुबोध बाउरी संदीप तुरी और राजकुमार अग्रवाल हैं। पकड़े गए सुबोध बाउरी का घर कुल्टी के रामनगर क्षेत्र में है, संदीप तुरी झारखंड के गिरिडी का और राजकुमार अग्रवाल झारखंड के चिरकुंडा का रहने वाला बताया जाता है. इन तीनों को कुल्टी थाने से आज आसनसोल कोर्ट ले जाया गया












