नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर लायंस क्लब ऑफ आसनसोल यूथ की तरफ से बांटे गए कंबल:
1 min read

आसनसोल :महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 127वी जयंती पर लायंस क्लब ऑफ आसनसोल यूथ की तरफ से एक अभियान चलाया गया। इसके तहत संस्था के सदस्यों ने शहर के बीएनआर मोड़ से लेकर डीआरएम दफ्तर स्टेशन मोड़ शनि मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर जहां भी रात में जितने जरूरतमंद दिखे उनको कंबल प्रदान किया । इस प्रचंड ठंडी में खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर इन लोगों को यह कंबल प्रदान किए गए। संस्था के करीब 12 सदस्य इस मुहिम में निकले थे और जहां भी इन्हे ठंड में ठिठुरते लोग दिखे उनको कंबल प्रदान किया। लाइन मोहम्मद इश्तियाक अख्तर के नेतृत्व में किए गए इस अभियान में लाइन वरुण विजय आशीष मंजर शिबू और उनकी पुरी टीम लाइन गोविंद मौजूद थे । संस्था की तरफ से करीब 35 लोगों को कंबल प्रदान किया गया।












